फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेती भरकर जा रहे डंपर पर टूटकर गिरा बिजली पोल, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की ढाणी फाटक के समीप रविवार सुबह एक बिजली का पोल टूटकर डंपर पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। करीब ढाई घंटे बाद निगम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर डंपर पर गिरे बिजली के पोल को हटाया। इस दौरान यहां की ट्रैफिक व्यवस्था काफी देर तक प्रभावित रही। सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालकों को ओवरब्रिज से गुजारना पड़ा। डंपर चालक मनोज ने बताया कि ढाणी फौगाट नहर का मरम्मत कार्य चल रहा है। रविवार सुबह खेड़ी बत्तर क्रशर जोन से रेत का डंपर रवाना हुआ था। सुबह करीब नौ बजे जब वे ढाणी फाटक के समीप से गुजरे तो अचानक सीमेंटेड बिजली पोल टूटकर डंपर पर आ गिरा। इसके तुरंत बाद उसने ब्रेक लगा लिए और खुद डंपर से नीचे उतर गया। वहीं, मौके पर काफी तादाद में लोग जमा हो गए और इसी दौरान घटना की जानकारी बिजली निगम को दी। निगम के कर्मचारियों ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रोक दी। इसके कुछ देर बाद निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने डंपर पर टूटकर गिरे बिजली के पोल को हटाया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे डंपर वहां से रवाना हुआ और इसके बाद ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें