फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन मवेशियों को वाहन में लेकर भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी (भदोही)।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बरवां, गिरियां और बहुतेरा गांव में मंगलवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब चोर वाहन पर लादकर आधा दर्जन मवेशियों को लेकर भागने लगे। कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया तो चोरों ने ग्रामीणों पर पत्थरबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई गांवों में घेरेबंदी की लेकिन चोरों को पकड़ने में असफल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की आधी रात बरवा गांव में पशु चोर राजेंद्र पटेल की एक गाय और भैंस ले जाने लगे तो पत्नी प्रभावती देवी जग गई और चिल्लाने लगी। यह देख तस्कर उस पर पत्थर फेंकने लगे। आवाज सुनकर जागे राजेंद्र पटेल को भी पत्थरों से घायल कर दिया। चोर दोनों पशुओं को ले जाने में सफल रहे। घायल प्रभावती और राजेंद्र का इलाज भदोही के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। बरवा से ही चोर एक और पशु उठा ले गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन से आए चोरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी। तस्कर बरवा गांव से तीन पशु तो गिरिया से चंद्रशेखर यादव की भैंस और बहुतेरा से पट्टू सरोज की भैंस भी उठा ले गए। चोर बचाव के लिए सभी स्थानों पर पत्थरबाजी कर बचने में सफल रहे। खबर मिलने पर एसओ शशिकांत मौके पर पहुंच गए। यूपी-100 पर भी पुलिस मौके पर आ गई। तीनों गांवों की घेरेबंदी की, लेकिन तस्कर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें