फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपीगंज शव रख कर सड़क जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली अंतर्गत ज्ञानपुर रोड फूल बाग मोहल्ले में मारपीट में शुक्रवार को घायल दलित ओमप्रकाश (40) की शनिवार को उपचार के दौरान मौत के बाद रविवार की शाम शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क रख कर आवागमन बाधित कर दिया। जाम करने वालों में भारी संख्या में महिलाएं थीं और सड़क पर सो गईं थीं। इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी सुशील कुमार तिवारी ने मनाने पर भी लोग नहीं माने और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

जाम कर रहे लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पूरे बहुरिया गांव में शुक्रवार को मारपीट में ओमप्रकाश की एक दिन बाद (शनिवार) को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया था लेकिन उससे लोग संतुष्ट नहीं थे। रविवार को जब शव को पोस्टमार्टम कराकर लोग गांव की सरहद पर पहुंचे तो सड़क जाम कर दिया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बताया कि आरोपी चंद्रलाल पुत्र बृजलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। और सख्त कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी लेकिन मानने को तैयार नहीं थे। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गैरइरादत हत्या का मामला दर्ज किया है जो नाकाफी है। इसके अलावा लोगों ने यह भी कहा कि पुलिस एक और आरोपी का बचा रही है।
लोगों ने आर्थिक सहयोग की भी मांग की। मौके पर पहले सीओ कालू सिंह पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर जाम खत्म कराया लेकिन पुलिस के लौटते ही पुन: सड़क जाम कर दिया गया। अंतत: देर रात एएसपी डा.संजय कुमार पहुंचे और लोगों को आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें