फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के उचेठा-बढ़ौना गांव में बुधवार की देर रात विवाहिता रंजना देवी (28) पत्नी धर्मेंद्र उर्फ बच्चन तिवारी ने अबूझ हाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका का मायका महाराजगंज-चकापुर बताया गया है। मायके वालों ने घटना की सूचना पर कोतवाली में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जबकि घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला लगा कर फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता दुर्गाशंकर चौबे ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2010 में बढ़ौना-उचेठा गांव निवासी दीनानाथ उर्फ मदन तिवारी के पुत्र धर्मेंद्र उर्फ बच्चन तिवारी के साथ पुत्री रंजना की शादी रीति-रिवाज के साथ की थी और उपहार स्वरूप सामान भी दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये नगद की मांग करते हुए आए दिन पुत्री को प्रताड़ित करते थे। रुपये की मांग पूरी न करने पर बुधवार की रात में रंजना की हत्या कर राज को छुपाने के लिए उसे फंदे पर लटका कर फरार हो गए। मृतका डेढ़ वर्षीय पुत्री की मां बताई गई है। जानकारी पर पहुंचे मायकों वालों को न तो पति मौके पर मिला और न ही अन्य परिजन। पुलिस ने मौके पर जुटे लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने से पुलिस मामला संदिग्ध मान जांच में लगी रही। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति धर्मेंद्र उर्फ बच्चन तिवारी, सास प्रभावती देवी, जेठानी प्रतिमा देवी उर्फ रातरानी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें