फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच प्रयागराज स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के गोकुलपट्टी गांव में गत 21 मई की रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मृत अपहर्ता के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच भदोही से प्रयागराज स्थानांतरित कर दी गई है। एसएसपी प्रयारागज ने डीआईजी को पत्र लिखकर जांच को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। इसको संज्ञान में लेते हुए भदोही डीएम राजेंद्र प्रसाद ने जांच स्थानांतरित कर दी।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के अल्लापुर निवासी एडीए के कांट्रैक्टर अभिषेक सिंह के पांच वर्षीय बेटे रणवीर सिंह का उनके ही पुराने चालक संजय यादव ने अपहरण कर लिया था। संजय ने बच्चे के अपहरण के बाद कांट्रैक्टर से तीन करोड़ की फिरौती मांगी थी। अभिषेक की शिकायत पर क्राइम ब्रांच प्रयागराज ने संजय का पीछा किया और सुरियावां के गोकुलपट्टी के पास घेर लिया। उसी दौरान गोली लगने से संजय यादव की मौत हो गई। पुलिस का कहना था कि संजय ने पुलिस के डर से खुद को गोली मार ली, जबकि संजय के परिवार वालों का कहना था कि उसे पुलिस ने जानबूझ कर गोली मार दी थी। घटना की सच्चाई जानने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेटी जांच शुरू की गई। मामला प्रयागराज जिले से जुड़ा होने के कारण भदोही संग प्रयागराज पुलिस एवं प्रशासन को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चार जून को एसएसपी प्रयागराज ने जांच को स्थानांतरित करने का अनुरोध डीआईजी से किया। जिसमें कहा गया कि संपूर्ण तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए जांच स्थानांतरित करना उचित होगा। इस पर डीएम राजेंद्र प्रसाद ने केस को स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें