फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैन से कटकर अज्ञात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत अभयनपुर में रेलवे ट्रैक के पास बीती रात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि अभयनपुर गांव के पास गुरुवार की रात से शव पड़ा था। शव की जांच करने से लगता है कि किसी ट्रेन हादसे का शिकार हुआ है। शव देखने से उम्र 50 वर्ष लगती है। पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। बताया कि शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन की जा रही है। कहा कि फिलहाल ट्रेन दुर्घटना समझा जा रहा है। यदि कोई आगे आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें