सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के छेछुआ गांव में शनिवार को दोपहर तीन बजे रिहायशी मड़हे में आग लग जाने से दो परिवारों की गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। इससे दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। बता दें कि गांव के दक्षिणी छोर पर गंगा नदी के पास बब्बन बिंद और धर्मेंद्र बिंद परिवार के साथ रिहायशी मड़हे में रहते हैं। शनिवार दोपहर तीन बजे अज्ञात कारणों से एक के बाद दूसरे मड़हे मे आग लग गई। भीषण आग से दोनों परिवारों का गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग की चिंगारी से पड़ोस के रामचरन का भी मड़हा जल कर राख हो गया। ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने जिलाधिकारी से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।