चौरी। अतिक्रमण के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों का मनोबल दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि देश की सरहद की सुरक्षा करने वाले जवानों की जमीन भी सुरक्षित नहीं है। कश्मीर के नगवा में तैनात कंधिया गांव निवासी बीएसएफ के जवान रामशंकर मिश्रा इन दिनों अपने घर आए हुए हैं। उनका आरोप है कि तालाब की जमीन के बहाने पड़ोसी उनकी जमीन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इसकी शिकायत रमाशंकर ने फरवरी माह में चौरी थाने पर की थी, लेकिन मामले को थाने की पुलिस के गंभीरता से नहीं लिया। इसके कारण अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। इससे परेशान होकर उन्होंने मंगलवार को एसपी राजेश एस को प्रार्थना पत्र देकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।