घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के कोठरा के पास शुक्रवार को कार की चपेट में आने से कैयरमऊ निवासी नगीना देवी (55) पत्नी ताराशंकर घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मौका पाकर चालक कार लेकर भाग गया।