बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत बिझड़ी कस्बे में एक युवक से 10 ग्राम चरस बरामद हुई है। युवक रवि कुमार (19) बिझड़ी में पास घूम रहा था और पुलिस को देखकर घबराने लगा। जब पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 10 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।