घोसिया। क्षेत्र के लीलाधर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश की दो नर्तकियों के साथ छेड़खानी करने के मामले में एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ औराई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला निवासी दो सगी बहनें नर्तकी का काम करती हैं। वे मिर्जापुर में किराए के मकान में रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात कहीं कार्यक्रम कर एक युवक के साथ बाइक से वापस जा रहीं थीं। औराई-भदोही मार्ग स्थित लीलापुर पेट्रोल पंप के पास युवक बाइक में तेल भराने के लिए रुका। इसी बीच चार पहिया वाहन से पहुुंचे चार युवकों ने दोनों को जबरन गाड़ी में बैठाकर उगापुर परेड ग्राउंड में ले जाकर दोनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित बहनों की शिकायत पर औराई कोतवाली पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 363, 354 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।