फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कंटेनर में लगी आग, दो हजार बोरे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर (भदोही)।
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लाला नगर टोल प्लाजा के समीप मंगलवार को चलते कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कंटेनर में जूट के बोरे लदे थे। फायर बिग्रेड के कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग को बुझाया। मगर जूट के बोरे जल कर राख हो गए।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के खरगपुर से फरुर्खाबाद जा रहा कंटेनर यूपी 70 टीएन 4919 ज्यों ही लालानगर टोल प्लाजा से आगे बढ़ा, उसके इंजन में आग गई। नीचे से निकलती आग की लपटों को देखकर राहगीरों ने इशारा कर आग लगने की जानकारी चालक को दी। जानकारी होने पर चालक ने कंटेनर को राजमार्ग के किनारे पटरी पर खड़ा करके घटना की सूचना यूपी-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलाया। दमकल के चार वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पांच घंटे में आग पर काबू पाया। आग से कंटेनर के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। कंटेनर पर लदे दो हजार जूट के बोरे जलकर राख हो गए। आग लगने के दौरान अफरातफरी मची रही। कानपुर के अशोक नगर निवासी चालक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कछवा के पास केबिन में धुआं दिखाई दिया था, मगर मैं समझ नहीं पाया। आग लगने की जानकारी टोल प्लाजा के पास हुई। आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें