गोपीगंज। थाना क्षेत्र के अमवा माफी गांव निवासी एक दुकानदार जहरखुरानी का शिकार हो गया। लालचंद गुप्ता (58) कोलकाता में चाट की दुकान चलाते हैं। घर में किसी की तबीयत खराब होने की सूचना पर वह घर आ रहे थे। मिर्जापुर स्टेशन से बाहर निकलने पर वह जहर खुरानी का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बेहोशी के हालत में लेकर आकर गोपीगंजस सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार उनके पास हजारों की नकदी समेत अन्य सामान था।