फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर नकदी व कागजात छीने, आठ पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमला कर नकदी और एटीएम कार्ड छीना, आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भिवानी रोड बाईपास पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। उससे 14500 रुपये, एटीएम कार्ड छीनकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मारपीट व छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एचएलआरडीसी पंचकूला में ड्राइवर का कार्य करता है। देर शाम को वह अपने दोस्त बलवान के साथ भिवानी रोड बाईपास पर उतरकर घर की तरफ जा रहा था। जब वह सर्विस स्टेशन के नजदीक पहुंचा तो बस्ती के ही रोहताश, विकास, विक्रम, रविंद्र, विजय व अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं। हमलावरों ने उससे 14630 रुपये, एटीएम कार्ड छीन लिया। बचाव में शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर हमलावर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर रोहताश, विकाश, विक्रम, गांव घिमाना निवासी रविंद्र, विकास नगर निवासी विजय को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मारपीट करने, छीनाछपटी करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें