फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में भाई को मारपीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के खड़हट्टी मोहाल निवासी एक अधेड़ को उसके उसके भाई ने अन्य परिवारीजनों के साथ बृहस्पतिवार को उसे मार पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाई को शांतिभंग में जेल भेज दिया। उक्त गांव निवासी लल्लू गुप्ता (50) ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह जमीन के मुकदमें की तारीख से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े उने सगे भाई कल्लू गुप्ता ने अन्य परिवारीजनों के साथ उसे मारपीटकर घायल कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने डायल 100 पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने आरोपी कल्लू गुप्ता को शांति भंग में जेल भेजा। पीड़ित ने बताया की इसके पहले भी उसके ऊपर कई बार प्राण घातक हमला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें