ऊंज। थानाक्षेत्र के कुरमैचा गांव निवासी ऊषा देवी ने बृहस्पतिवार को एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पत्रक में आरोप लगाया कि विवाह के दो साल बाद दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बारे में महिला ने थाने में एफआइआर दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उषा देवी का विवाह नेब्बू लाल बिंद से चार जुलाई 2016 कोे हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि दहेज के रूप में मांगी गई धनराशि न देने पर आए दिन उन्हें मारापीटा जाता है और साजिश की जाती है।