ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गहरपुर निवासी पुरषोत्तम सिंह ने रुपये से भरे गल्ले को उठा ले जाने का आरोप उचक्के पर लगाया है। बताया जाता है कि पुरषोत्तम ज्ञानपुर रोड स्थित कपड़े की दुकान पर एक व्यक्ति ने यह कहते हुए हो हल्ला मचाया कि उनका जूता कुत्ता लेकर भाग रहा है। जूता को बचाने के लिए वह निकले और कुछ दूर जाने के बाद व्यक्ति ने दुकान में पांच हजार रुपये और जरूरी कागजात से भरे गल्ले पर हाथ साफ कर भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद भी उचक्के का पता नहीं चल पाया।