फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में अज्ञात व्यक्ति की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही (ब्यूरो)। कोतवाली अंतर्गत चौरी से सटे ग्राम चकभवानी गिरी में अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि शव मोरवा नदी से सटे नाले में औंधे मुंह पड़ा था। जिसे निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। कोतवाल ने बताया कि किसी से सूचना मिलने पर हम लोग नाले के पास पहुंचे। नाले में पर्याप्त पानी था, जिसमें से शव को निकाल कर काफी देर तक गांव वालो से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। बताया कि शव की उम्र 30 से 35 के बीच प्रतीत होती है। जो संभवत: पिछले दो दिनों से नाले में पड़ी है। शरीर पर लोवर और सैंडो बनियान है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम से पता लगने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें