फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की, कपड़े फाड़े, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। औराई थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती ने गांव के तीन लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि मालिक के यहां काम कर घर जाते समय बुधवार को शाम करीब सात बजे नहर पुलिया पर बैठे तीनों युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। छोटे भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और युवती को पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि वह क्षेत्र के फिल्म निर्माता, निर्देशक कृष्णा मिश्रा के यहां काम करती है। बुधवार को शाम करीब सात बजे जब मैं काम के बाद घर जा रही थी, उसी समय नहर पुलिया पर बैठे तीन लोगों ने छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिए। पीछे आ रहे मेरे भाई ने इसका विरोध किया तो गांव के कुछ और लोगों ने मिलकर मुझे और मेरे भाई को मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए मालिक के भाई धनेश मिश्रा को भी मारपीट दिया। आरोप लगाया कि इस तरह की छेड़खानी आरोपियों ने पहले भी की थी और कहा था कि पांच सौ रुपये ले लो लेकिन किसी को बताना मत। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने कहा कि यह मामला कुत्तों की लड़ाई का था, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से छेड़खानी की तहरीर पड़ी। इस पर दोनों पक्ष पर कार्रवाई करते हुए दोनों तरफ से दो-दो लोगों को 107/16 के तहत पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें