फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और बाइक चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ट्रक और बाइक चोरी के दो मामलों में सीआईए व सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीवन निवासी सतपाल गोस्वामी की शिकायत पर 12 जून को अनाज मंडी कैथल में ट्रक खड़ा करके चालक सहित घर चला गया। अगली सुबह ट्रक लापता मिला, जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। सीआईए-1 के हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने मामले की जांच दौरान आरोपी रतन लाल निवासी खुराना को गिरफ्तार किया है। जबकि ट्रक पहले ही 10 जुलाई को राजौंद से बरामद किया जा चुका है। एक अन्य मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस के हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने आरोपी जसबीर उर्फ जस्सी निवासी गांव नरवलगढ़ को धारा 379 तहत गिरफ्तार किया है। क्योडक़ निवासी मोनू की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार तीन अगस्त को करीब 10:30 बजे लघु सचिवालय के सामने से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुरा ले गया। आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें