सुरियावां। थाना क्षेत्र के सहोदरपुर गांव में सात दिन पूर्व बेहोशी की हालत में मिले 25 वर्षीय युवक की रविवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। गत सोमवार को सहोदरपुर गांव के पास सड़क के किनारे एक गड्ढे में लगभग 25 वर्षीय युवक बेहोश मिला था। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां हालत चिंताजनक होने पर वाराणसी रेफर किया गया था।