सरपंच आसन खुर्द को जांच में पाया दोषी
थर्मल। गांव आसन खुर्द की सरपंच नीलम देवी को जांच में दोषी पाया गया। सरपंच के खिलाफ शिकायत दी गई थी कि खंड एंव विकास अधिकारी की परमिशन के बिना सरपंच ने निजी फायदे के लिए गली बनवाई। सरपंच ने कहा था कि गली का निर्माण पीर पर जाने के लिए किया है परंतु जांच में पाया गया कि पहले तालाब की इस जमीन को पट्टेदारों को ठेके पर दिया जाता था। जिससे पंचायत को आय होती थी। गांव में जाकर जब जांच की गई तो ग्रामीणों ने ब्यान दिए कि तालाब की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गली बनवाई गई है। इसी कारण मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने सरपंच को जांच में दोषी पाया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि पूरी रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त पानीपत को सौंप दी गई है। इस बारे में उपायुक्त पानीपत की तरफ से नोटिस दिया गया कि वो 28 मार्च को अपने सभी दस्तावेज लेकर उपायुक्त कार्यालय में रिपोर्ट करे। मामले की सुनवाई उपायुक्त सुमेधा कटारिया करेंगी।