फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में बिना हेलमेट के जाने पर कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

थानों में अगर आप बाइक से गए हैं तो आपके हाथ में हेलमेट होना जरूरी है। अगर हेलमेट नहीं है तो पुलिस थाने में ही आपका चालान काटकर रसीद पकड़ा देगी। शासन के निर्देश पर जिले के थानों पर इसे लागू कर दिया गया। इसे लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। अनुपालन न करने पर रविवार को दो ग्राम प्रधानों का चालान पुलिस ने काटा।
विज्ञापन

रविवार को गोपीगंज थाने में बिना हेलमेट के पहुंचे दो ग्राम प्रधानों का थाना अध्यक्ष सुनील दत्त दुबे ने चालान काटकर रसीद उनकों पकड़ा दिया। रसीद पाते ही दोनों ग्राम प्रधानों के होश उड़ गए। थाने में किसी कार्य से गुलौरी के ग्राम प्रधान सुरेश यादव और ग्राम प्रधान छोटेलाल आए हुए थे। दोनों लोग थाने में बाइक से आए थे, लेकिन उनके पास हेलमेट नहीं था। जिस पर थाना अध्यक्ष ने प्रधानों का सौ-सौ रुपए का चालान काट दिया।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार कहा कि हेलमेट पहनना जरूरी है, इसका अनुपालन कराने के लिए सभी थानों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें