फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 वाहन चलाने में 14 होमगार्ड पास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में रविवार को सौ नंबर वाहन ड्राइव प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आवेदन करने वाले होमगार्डों से सौ नंबर वाहन चलवाकर उन्हें चयनित किया गया। सौ नंबर वाहन प्रभारी (एसआइएमटी) निर्मल यादव ने वाहन ड्राइव की ट्रेनिंग दी। सौ नंबर वाहन चलाने के लिए कुल 32 होमगार्डों ने आवेदन किया था। जिसमें चौदह होमगार्डों का सौ नंबर वाहन चलाने के लिए चयनित किया गया। वाहन ड्राइव ट्रेनिंग को आने वाले होमगार्डों को कैसे गाड़ी चलाएं इस विषय में कई जानकारी दी गई। वाहन ड्राइव नियम के मुताबिक ट्रेनर द्वारा बाक्स रखे गए थे। बोलेरो को इस तरह से उसमें से निकालना था कि बाक्स टच ना हो और सौ नंबर वाहन नियंत्रण की स्थिति में हर बाक्स को पार कर जाए। इस दौरान कई ऐसे भी होमगार्ड वाहन चलाते देखे गए जो पहले गेयर में ही बाक्स से भिड़ गए। इस मौके पर जनार्दन यादव, गणेश, सतीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें