फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। क्षेत्र के जमुनीपुर कालोनी की एक विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि 14 अक्तूबर को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। ज्ञानपुर क्षेत्र के अछवर गांव के सेवालाल सरोज का परिवार जमुनीपुर कालोनी में रहता है। विवाहिता अलंकृत सरोज के अनुसार उसका विवाह हुए एक वर्ष पूर्व मड़ियाहूं थानाक्षेत्र के केड़वरिया गांव के निवासी अरविंद कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी में उसके घर वालों ने नगदी सहित काफी सामान दिया था। इसके बाद भी ससुराल वाले चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। वाहन न मिलने पर ससुराल वाले आए दिन उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप लगाया कि 14 अक्तूबर को मारपीट कर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति अरविंद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें