फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर घर से ले गए अब तक नहीं लौटा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति के साथ तकरीबन दो माह पूर्व नौकरी की तलाश में निकला 21 वर्षीय युवक अब तक घर नहीं लौटा। घर वाले तहरीर लेकर थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। भदोही कोतवाली क्षेत्र के सेवापुर गांव निवासी लालमणि यादव का पुत्र जितेंद्र दो महीने से लापता है। लालमणि का कहना है कि पास के ही गांव छितिऊना का एक व्यक्ति 25 जुलाई की शाम सात बजे उनके घर आया और उनके लड़के जितेंद्र को नौकरी दिलाने के नाम पर बाइक पर बैठा कर ले गया। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। घरवालों ने बेटे की खोजबीन शुरू की। न मिलने पर बाइक पर बैठाकर ले जाने वाले व्यक्ति के घर पहुंच कर उसके पिता से पूछताछ की तो बताया गया कि उसका लड़का मुंबई चला गया है। तब से लेकर आज तक युवक का पता नहीं चल पाया है कि वह कहां है। लालमणि ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ तहरीर लेकर वह कोतवाली गया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। थक हार कर गत 12 सितंबर को लालमणि ने पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया, जिसे उन्होंने भदोही कोतवाली भेजा, लेकिन आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। उधर परिजनों को भय है कि उनके बेटे के साथ कुछ अनहोनी हो चुकी है। उधर इस बाबत कोतवाल नवीन तिवारी ने कहा कि आरोपी को लगातार ट्रेस किया जा रहा है। शीघ्र ही गायब युवक को आरोपी के साथ तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें