भदोही। चुनावी दौर में अवैध शराब और गांजे के खिलाफ चलाए गए अभियान में रविवार को कोतवाली पुलिस ने तीन भाग की दूकानों पर छापेमारी कर एक किलो गांजा संग एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से 30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन और लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचने और चुनावी माहौल में नशे के अवैध कारोबारियों पर रोक लगाने के लिए सीओ अभिषेक कुमार पांडेय ने नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान में कई शराब और भांग की दूकानों के लाईसेंस की जांच के अलावा स्टाक आदि की जांच की गई। नेशनल स्कूल के पास गांजा बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि कई दूकानों की जांच तो कई गई लेकिन कुछ विशेष हाथ नहीं लगा। उन्होंने बताया कि रविवार को ही पिपरिस में संतोष कहार को, पकरी तिराहे से राजेश हरिजन को तथा स्टेशन रोड जलालपुर से लियाकत को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया।