फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की पिटाई कर उठा ले गए कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज के नगर स्थित बड़े चौराहे के समीप ट्रक को ओवरटेक कर रहे लक्जरी वाहन सवार तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। ट्रक के उनकी कार में स्पर्श हो जाने के कारण उन्होंने ट्रक चालक को पीटा और उसके कागजात और माल की बिल्टी लेकर चले गए। ट्रक चालक ने थाने में तहरीर दी है।
सोमवार की देर शाम भारत सरकार लिखी लग्जरी कार इलाहाबाद की तरफ जा रही थी। उसमें आधा दर्जन लोग सवार थे। चौराहे के पास ट्रक से ओवरटेक करते समय कार का बायां हिस्सा ट्रक से सट गया। इस पर आगबबूला होकर कार सवारों ने ट्रक चालक को केबिन से खींचकर धुनाई शुरू कर दी। लोगों के एकत्रित होते ही पिटाई करने वाले ट्रक चालक को देख लेने की बात कहते बुलाने लगे, लेकिन चालक नहीं गया। धमकी से सहमे चालक ने अनहोनी के डर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उधर कार सवार लोग भाग लिए। प्रत्यक्षदर्शियों में इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि सिक्सलेन निर्माण के दौरान इस तरह की घटनाएं बढ़ गईं हैं। इस मामले में पुलिस ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर दौड़ते रहते हैं आपराधिक प्रवृत्ति के लोग
लालानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर अवैध मादक पदार्थों का फैला संजाल, गोवंश की तस्करी, डीजल-टायर चोरी और कीमती सामानों से भरे ट्रकों के लूटने जैसी कई संगीन वारदातों का सपोर्ट करने के लिए औराई से लेकर ऊंज सीमा तक आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सक्रियता बनी रहती है। पशु लदे वाहनों को पास कराने को लेकर संदिग्ध वाहनों के हाईवे पर दौड़ने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें