फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक हत्याकांड में सरदार ढाबा कुर्क

विज्ञापन
औराई के महराजगंज में कुर्की की कार्रवाई के बाद सरदार ढाबा के बाहर रखा गया सामान। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज में स्थित सरदार ढाबा को पुलिस ने बुधवार को कुर्क कर दिया। इससे आसपास में अफरातफरी मची रही। चालक हत्याकांड के आरोपी शिंदे के हाजिर न होने पर यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक औराई एसएन मिश्रा टीम के साथ ढाबे पर पहुंचे। ढाबे का सामान औराई कोतवाली लाया गया। बताते चलें कि चार सितंबर को औराई के सहसेपुर गांव निवासी चालक सूरज सिंह ढाबे पर खाना खाने के लिए गया था। मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें सूरज सिंह की मौत हो गई थी। मामले में ढाबा संचालक गुरुमेल करतार सिंह, उसके बेटे सुरेंद्र सिंह समेत चार के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। सुरेंद्र उर्फ शिंदे पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर कुछ दिन पूर्व पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें