फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। औराई थानाक्षेत्र के महाराजगंज बाजार में चौरी मार्ग स्थित मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने शुक्रवार की रात दरवाजा तोड़कर नगदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

उक्त मार्ग पर बाबा प्रधान के मकान में योगेश यादव मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर की दुकान चलाता है। देर शाम दुकान को बंद कर वह घर चला गया। देर रात मौका देख चोरों ने दुकान में लगे लकड़ी के दरवाजे को काटकर अंदर घुस गए और लैपटाप, प्रिंटर सहित 20-25 की संख्या में बनने के लिए रखीं मोबाइल और नकद उठा ले गए। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दरवाजा टूटा देख दुकानदार को माजरा समझते देर नहीं लगी। शोरगुल मचाने पर आस-पास के लोगों की भारी जुट गई। काफी खोजबीन के बाद न तो सामान बरामद हो सके और चोरों का पता ही लग सका। सूचना पर औराई पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें