फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 वर्ष बाद सांसद के पास पहुंची फाइल,शतप्रतिशत मिला भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 35 वर्ष से लखनऊ और दिल्ली का चक्कर काटते हुए शनिवार को रामपुर-फुलौरी पुल निर्माण संबंधी फाइल सांसद रमेश बिंद के पास पहुंची। उन्होंने भदोही समाजसेवा समिति के पदाधिकारियों को कारगर पहल करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

समिति के संतोष वर्मा, शीतला प्रसाद शास्त्री, अमित उपाध्याय, शुभम पाठक और संतोष कुमार शुक्ला ने सांसद को बताया कि उक्त घाट पर पुल का निर्माण हो जाने से दो राज्यों की राह आसान हो जाएगी। 35 वर्ष से समिति लखनऊ और दिल्ली तक लिखा पढ़ी करती आ रही है, लेकिन न ही मामले में लोक निर्माण विभाग ही कोई पहल कर पाया और न ही जिला प्रशासन। गंगा पार होने के लिए मजदूरों, छात्र-छात्राओं, व्यापारियों यहां तक शादी-विवाह के दिनों में वाहन चालकों को पांटून पुल ही एकमात्र विकल्प रहा है। गंगा दशहरा के बाद टूट जाने से वह तीन महीने के लिए अवरुद्घ हो जाता है। जनपद के चारों दिशाओं में रहने वालों को भी समय-समय पर गंगा पार होने की आवश्यकता पड़ती रहती है। बारिश के दिनों में जनपदवासी 50-60 किलोमीटर का चक्कर लगाकर मिर्जापुर के चील्ह में बने पक्का पुल से आवागमन को मजबूर रहते हैं। इस मौके पर मंडल प्रवक्ता संतोष वर्मा, रमाकांत गुप्ता, कृष्णकुमार खटाई, श्रीकांत जायसवाल, दिनेश कुमार, अभिनव पांडेय, बृजलाल सेठ, सुभाष सेठ, अश्वनी अग्रवाल, कमल कुमार, त्रिलोकीनाथ वैश्य, संदीप कुमार, सुजीत कुमार, जगदीश कुमार, सोहनलाल, प्रवीण जायसवाल, अरुण मिंकू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें