फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर उड़ाए 30 हजार के मोबाइल सेट

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के स्टेशन रोड स्थित निर्यात भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने मोबाइल शाप में सेंध लगा कर लगभग 30 हजार के मोबाइल हैंडसेट, एक्सेसरीज आदि पर हाथ साफ कर दिया। रविवार को दोपहर दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर दीवार में सेंध देख कर उसके होश उड़ गए। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

परगासपुर के सुशील तिवारी की निर्यात भवन में मोबाइल फोन की दुकान है जिस पर उनका पुत्र शुभम बैठता है। शनिवार को रोज की तरह शुभम दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार छुट्टी होने के चलते दोपहर बाद दुकान खोलने पहुंचा। अंदर दीवार के एक हिस्से में सेंध लगा देख कर उसके होश उड़ गए। सामानों का मिलान करने पर पता चला कि तीन एंड्रायड मोबाइल सेट, पांच बेसिक मोबाइल फोन गायब थे। दुकानदार ने फौरन पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें