फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया नगदी समेत हजारों के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। दुरासी गांव में सोमवार की रात में रमाकांत पांडेय के घर में घुसे चोरों ने 50 हजार नगद समेत हजारों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल करने के बाद लौट गई।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि रमाकांत पांडेय के परिजन प्रतिदिन की तरह रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे। देर रात मौका पाकर हौसलाबुलंद चोर घर में घुस गए। तीन बाक्स को तोड़कर चोरों ने 50 हजार नगद, सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, पायल, कीमती कपड़े उड़ा दिया। सुबह उठने पर बिखरे सामान देख परिजन भौचक्का हो गए। घर के अंदर पहुंचने पर उक्त सामान गायब मिले। गायब बाक्स की खोजबीन करने पर कुछ दूर स्थित तालाब के पास बाक्स टूटे हालत में मिले, लेकिन उनमें सामान नहीं थे। जानकारी पर पुलिस जांच-पड़ताल में लगी रही। उधर दो सप्ताह से उत्तरी क्षेत्र के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में बढ़ी चोरी की घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हो उठे हैं। पुलिस को चुनौती देकर अब तक कोतवाली भदोही, थाना सुरियावां, चौरी थाना, मोढ़ चौकी क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक चोरी की घटनाओं का राजफाश नहीं हो सके। इतना ही नहीं उक्त क्षेत्रों में एसपी राजेश एस भी दलबल के साथ किए गए रूटमार्च का असर भी चोरों पर बेअसर साबित होकर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें