फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकाले गए बच्चों के शव, पीएम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया/खमरिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के खमरिया नगर के वार्ड सात में मृत दोनों बच्चों का शव शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की टीम के समक्ष कब्रिस्तान से निकाला गया। लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कब्र से बच्चों का शव निकला तो लोगों की रूह कांप गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात खमरिया के वार्ड सात में सगे भाई-बहन की बाक्स के अंदर अबूझ हाल में मौत हो गई थी। परिवार और मोहल्ले वालों ने बच्चे हसन और हतैना के शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। शुक्रवार सुबह होते ही पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, उपजिलाधिकारी औराई ज्ञान प्रकाश, क्षेत्राधिकारी औराई यादवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी केके सिंह, ,नायब तहसीलदार स्वामीनाथ सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृत बच्चों के माता पिता से बयान लेने के बाद मौका-मुआयना किया। उसके बाद कब्रिस्तान मे पहुंच कर दोनो बच्चों के शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के पूछताछ में मृत बच्चों की मां नफीता ने बताया कि दोपहर मे दरवाजा बंद कर कमरे मे बच्चों के साथ खेल रही थी । उसी दौरान दोनों बच्चों को कमरे में रखे बड़े बाक्से में लेटा कर उसी में वह खुद बैठ गई। बाक्स का दरवाजा बंद करते समय उसकी कुंडी बंद हो गई। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला। मोहल्ले वाले शव के पंचनामा का जोर देते रहे लेकिन अधिकारी पोस्टमार्टम से कम पर राजी नहीं हुए। कब्र से बच्चों का शव निकाले जाने पर उपस्थित लोगों की रूह कांप गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि दोनों बच्चों का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट में तय होगा कि बच्चों की मौत दम घुटने से हुई या मामला कुछ और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें