फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली ने प्रयागराज को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। मेढ़ी मैदान पर तेजधर ब्रह्मबाबा राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच शुरू हो गया। पहले मैच में चंदौली ने प्रयागराज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। ठंड के बाद भी बड़ी संख्या में प्रशंसक मैच देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट का आगाज किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन का होता है। खेल में हार जीत होती है। हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि युवा उद्योगपति विनय चौरसिया ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया। अंतिम ओवर तक चले उद्घाटन मैच में चंदौली को जीत मिली। टास हारकर पहले खेलने उतरी प्रयागराज की टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जिसमें अनिमेष चौहान ने 27 और सिद्धार्थ ने 25 रन बनाए। चंदौली के विजय ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में नौ रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी चंदौली की टीम ने छह विकेट पर अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य प्राप्त किया। चंदौली की ओर से रोहित चौहान ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। इस मौके पर आशाराम यादव, अभयराज सिंह, संजय श्रीवास्तव, अमर सिंह, दिनेश यादव, वसीम अंसारी, संतोष प्रजापति, नंदलाल गुप्ता, रामजीत यादव , एसओ विजय प्रताप सिंह, सुजीत शर्मा आदि रहे। आचार्य चंद्रमणि पांडेय ने मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम शुभारंभ कराया। वहीं दूसरी ओर दशवतपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सुरियावां ने सेवापुरी को हरा दिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुरियावा की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 164 रन बनाए। जिसमें अश्विन सिंह ने शानदार 31 गेंदों पर 13 छक्के और तीन चौके की मदद से 100 रन बनाएं। जवाब में खेलने उतरी सेवापुरी वाराणसी की टीम 103 रन ही बना सकी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें