मोढ़ चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में टॉस कराते अतिथि। स्रोत आयोजक
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। इसमें मोढ़ और मिर्जापुर की टीम जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। मंगलवार से नॉक आउट मैच शुरू हो जाएंगे। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
सोमवार को पहले मैच में नेवादा बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। योगेश पटेल, विवेक रंजन के 21-21 रनों के सहयोग से टीम ने 15 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। पीएसआरएस मोढ़ के गेंदबाज अविनाश यादव, कृष्णा ने 2-2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोढ़ की टीम से आकाश यादव 50, कृष्णा 20 के रनों की बदौलत पांच विकेट खोकर 14.1 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त किया। नेवादा के गेंदबाज पर्थ ने तीन और गुलशन ने एक विकेट प्राप्त किया। दूसरे मैच में दर्श इलेवन खैरा मिर्जापुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में वत्सल तिवारी के 58, सत्यम जायसवाल 42 रनों की बदौलत 10 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। मुंबई के गेंदबाज शिवम चार, आकाश यादव ने तीन विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई के बल्लेबाज सावन सिंह के 28 और सौरभ विश्वकर्मा 10 रन के बदौलत 10 विकेट खोकर 82 रन ही बना पाई।