फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर रेंगते रहे वाहन

Tue, 09 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर मंगलवार को पूरे दिन जाम में जकड़ा रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। इस दौरान लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एंबुलेंस और स्कूल वाहन भी जाम में फंसे रहे। नाली निर्माण कार्य के कारण आधी सड़क तक मिट्टी जमा हो गई है, जिसकी वजह से जाम की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन


नगर में जाम की समस्या आम हे गई है।अपेक्षाकृत छोटे से नगर में आए दिन जाम की समस्या लोगों को मुश्किलों में डाले रहती है। बेतरतीब आवागमन, पार्किंग और अतिक्रमण के चलते नगर में जाम की समस्या विकट हो गई है। दुर्गागंज त्रिमुहानी से लेकर केएनपीजी गेट तक अमूमन भीषण जाम की स्थिति बने रहने के चलते लोग खीझ उठते हैं। मंगलवार को सुबह से ही जाम की स्थिति उत्पंन हो गई। इससे एंबुलेंस से लेकर स्कूल वाहन तक जाम में फंसे नजर आए। इससे रोगियों और स्कूली बच्चों की फजीहत बढ़ गई थी। कलेक्ट्रेट होकर मोढ़ की तरफ जाने वाले मार्ग को नगर में सीसी बनाया जा रहा है। इसके कारण इस मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। इन वाहनों को हॉस्टल चौराहे से जिला मुख्यालय की ओर भेजा जा रहा है। इसके चलते ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। जाम की समस्या बढ़ने के पीछे यह भी प्रमुख वजह माना जा रहा है।

इसकी वजह से जिला मुख्यालय और अभोली की ओर जाने वाले लोग गलियों और कालोनी के रास्तों का सहारा लेने लगे हैं। इससे गलियों में भी सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा नगर की सड़कों पर अस्थायी दुकानों के अतिक्रमण के चलते भी जाम की समस्या विकट हो गई है। मेन रोड पर सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर के समीप संकरे रोड पर जाम आए दिन की समस्या हो गई है। यहां महज कुछ मीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को लंबा समय जाया करना पड़ता है। मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय से लेकर एसपी आवास तक लगे जाम में वाहनों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ा। इस दौरान जाम हटाने में पुलिस को पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें