विविध तरह के चित्रों को उकेरकर छात्रों ने मां की ममत्व को प्रदर्शित किया। साथ ही अपनी भावनाओं का इजहार किया।
विभागाध्यक्ष डॉ.रोशन प्रसाद के नेतृत्व और प्राध्यापक डॉ. रविंद्र कुमार के निर्देशन में चित्रों को सजीव रूप दिया। चित्रों में मां की भक्ति, मां का बच्चों के प्रति ममता के भाव भरे चित्र देखकर लोग भाव-विभोर नजर आए।
इस मौके पर प्रिया श्रीवास्तव, अनिल कुमार पटेल, कृष्ण कुमार शुक्ला, प्रभाकर मौर्य, रवि प्रकाश विश्वकर्मा, अशरफ अली, सूरज, विरेंद्र, शालू, उमानाथ आदि रहे।