फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साइबर ठगों ने फिर बनाई डीएम की बनी फर्जी फेसबुक आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। साइबर ठगों ने भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी एक बार फिर बना दी। अप्रैल 2024 से लेकर अब तक यह तीसरी बार आईडी बनाई गई है। इसकी खबर लगते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। डीएम ने खुद एक्स पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबृुक पर शुक्रवार को किसी जालसाज ने आईएएस विशाल के नाम पर एक फेसबुक अकाउंट बनाया। जिसमें सीआरपीएफ समेत कई अधिकारियों से संपर्क होने की बात कहकर लेनदेन की बात करने लगा। फर्जी प्रोफाइल पर नंबर भी दिखा रहा है। जिलाधिकारी विशाल सिंह को जब मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने एक्स प्लेटफार्म पर जाकर साइबर ठग के बारे में बताया। एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरे संज्ञान में आया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से लोगों को मैसेज कर रहा है। इसका मुझसे कोई संबंध नहीं है, यह मेरा नंबर भी नहीं है। मैंने अपनी टीम से एफआईआर दर्ज करने को कहा है। इसके पूर्व अप्रैल और मई में भी ठगों ने आईडी बनाया था। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। साइबर टीम को जांच के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें