डीघ और औराई ब्लाक में एक दिवसीय कार्यशाला
फोटो: 10
घोसिया/जंगीगंज। राज्य पोषण मिशन योजना के तहत मंगलवार को औराई और डीघ ब्लाक सभागार में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कुपोषण दूर करने के लिए आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम को दिशा-निर्देश दिए गए।
डीघ ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश सोनकर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुपोषण समाज के लिए कलंक है। विभागों के अलावा सभी नागरिक इसको लेकर अपना सहयोग दें। आशा, आंगनवाड़ी, एएनएम से कहा कि वह अपने-अपने इलाकों में प्रत्येक दिन गांव में जाकर धात्री महिलाओं और बच्चों की जांच करें। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश दूबे, सीडीपीओ प्रेमलता सिन्हा, चिकित्साधिकारी डा. अमर बहादुर सिंह, राजेश मिश्रा, अंजनी श्रीवास्तव, आरके मौर्य आदि मौजूद रहे।
घोसिया संवाददाता के अनुसार, औराई ब्लाक सभागार में राज्य पोषण मिशन के तहत आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनम, आशाएं कुपोषित बच्चों को पहचान कर कुपोषण खत्म करने के लिए पौष्टिक आहार, दवाएं दें। घरों में रहने वाली महिलाओं को खान-पान पर सलाह देंने को कहा। इस मौके पर प्रभारी डीपीओ रविश्वर राव, सीएमओ डा. डीएके सोनकर, सीडीपीओ शाहनाज परवीन, रीता अवस्थी, गुलाब पाल आदि रहे। संचालन नीतू सिंह ने किया।