गोपीगंज। नगर से होकर गुजरे हाईवे के फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर गलत दिशा से जा रहे क्रेन ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार दंपती और उनकी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। नगर के वार्ड-3 हरिजन बस्ती निवासी जगदीश विश्वकर्मा (40) पत्नी रीता (35) और बेटी कृतिका (01) के साथ ऑटो से फ्लाईओवर से गिराई जा रहे थे। ऑटो फ्लाईअेावर पर पहुंची ही थी कि इस बीच गलत दिशा से जा रहे क्रेन ने ऑटो को साइड से टक्कर मार दिया। अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर से ऑटो सवार दंपती घायल और उनकी मासूम बेटी घायलल हो गए। गंभीर रूप से घायल जगदीश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को हाईवे से हटवाकर आवागमन को सुचारू कराया।