फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन सड़क पर पड़ी दरार,बिखरी गिट्टियों पर चलना मुश्किल

विज्ञापन
जंगीगंज रेलवे स्टेशन के सामने फैली गिट्टी और फटी सड़क। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
वहिदानगर। जंगीगंज रेलवे स्टेशन के ठीक सामने से होकर राजमार्ग और तटवर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्ग पर दरारे पड़ने, बिखरी गिट्टियों से आवागमन मुश्किल हो चुका है। जानकारी होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक जिम्मेदारों के प्रति किसी तरह के कदम न उठाने से लाखों रुपए से बना मार्ग बदहाल है। बताते हैं कि दोहरीकरण में प्रयुक्त होने वाली गिट्टी को लेकर पहुंचे ओवरलोड डंपरों का भार बरसात के कारण दलदल का रुप ले चुका मार्ग सहन नहीं कर पा रहा है। इससे सड़कें टूट जा रही हैं। मामूली गड्ढों में फंसे ओवरलोड डंपर से कई जगह मार्ग पर दरारें पड़ गइ हैं। गत दिनों लोक निर्माण विभाग तक ग्रामीणों ने पहुंचाकर मार्ग की हालत सुधारने के बाद ही गिट्टी की ढुलाई कराने की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि गिट्टी गिराने के बाद जेसीबी मशीनों से हो रहा समतलीकरण भी स्टेशन मार्ग की दशा खराब कर रहा है। एक्सईएन हीरामणि वर्मा ने रक्षाबंधन छुट्टी के बाद स्थलीय निरीक्षण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें