फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से बरामद असलहों की न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र की निशानदेही पर पेट्रोल पंप से बरामद असलहों के मामले में न्यायालय ने विवेचक से रिपोर्ट मांगा है। मामले में 16 अगस्त सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

दुष्कर्म एवं रिश्तेदार की फर्म हड़पने के आरोप में दो साल से विष्णु फरार चल रहा था। 25 जुलाई को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने एक लाख के इनामी विष्णु को पुणे से गिरफ्तार किया था। दो साल पूर्व आनापुर में पिस्टल फेंककर फरार होने के मामले में विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। अदालत ने पांच घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड का आदेश दिया था। उसी आधार पर पुलिस ने जगह-जगह ले जाकर जांच की। विष्णु की निशानदेही पर अमवां पेट्रोल पंप से एके-47 और एक अत्याधुनिक पिस्टल के अलावा बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया था। विवेचक की ओर से रिपोर्ट अदालत को सौंप दी गई। विष्णु पक्ष के अधिवक्ता ने आपत्ति दर्ज कराई कि पुलिस ने कुछ ही घंटे का वीडियो क्लिप उपलब्ध कराया। जबकि कस्टडी रिमांड पांच घंटे की थी। अधिवक्ता के अनुसार, सीजेएम न्यायालय ने विवेचक से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें