ज्ञानपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मुकदमा उठाने को लेकर धमकी देने के मामले में बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बेटी सीमा मिश्रा के साथ आरोपी बनाए गए दो अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए अंतरिम राहत प्रदान कर गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
जिला जज अनिल कुमार ने पुष्पलता मिश्रा और प्रकाशचंद मिश्र को अंतरिम जमान देते हुए अग्रिम सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तिथि नियत की है।