फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चोरी और उचक्कागिरी के आरोप में दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। चोरी और उचक्कागिरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

इंदौर निवासी राजेश यादव ने दो दिसंबर 2023 को तहरीर दी कि परिवार संग विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे। मिर्जापुर तिराहे पर अज्ञात ने चकमा देकर गाड़ी के अंदर से महिला का पर्स गायब कर दिया। उसमें गहने और नकदी थी। आठ फरवरी को रोहित कुमार यादव निवासी रैपुरी ने तहरीर दी कि अपनी भाभी के साथ ऑटो से जा रहा था कि एक महिला लिफ्ट मांगकर ऑटो में बैठ गई। गाड़ी में रखा जेवरात व नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू किया। शनिवार को कठौता प्राथमिक विद्यालय से दंपति में पति मुस्लिम अली और पत्नी जरीना निवासी घाटमपुर बरसठी जौनपुर हाल पता छनौरा सुरियावां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें