फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब की दुकान में तोड़फोड़,दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली अंतर्गत चंद्रपुरा-डोमनपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम उस समय लोगों में भागदौड़ शुरु हो गई जब बोलेरो और बाइक से आए दबंगों लाइसेंसी देशी शराब की दुकान पर तोड़फोड़ शुरु कर दिया और तमंचा लहराते हुए सेल्समैन को धमकी देकर भाग निकले। सेल्समैन वकील यादव ने बताया कि दबंग शराब लेकर कम पैसा दे रहे थे जिनसे पूरे पैसे की मांग की गई। उसी बात को लेकर वह आगबबूला हो गए और तोड़फोड़ मचाकर नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए तमंचा लहराकर धमकी दी। दुकान मालिक विनीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि तहरीर पर दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सेल्समैन का मेडिकल भी कराया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें