ज्ञानपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शुक्रवार को औराई थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में हुए लूट के मामले की सुनवाई कर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश सुनाया। मुकदमे के वादी हरि नरायनपुर निवासी दिनेश कुमार दुबे ने अधिवक्ता सत्येंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से 156(3) में वाद दाखिल कर आरोप लगाया है। वादी दिनेश ने बताया कि 14 जनवरी 2020 को समय लगभग ढाई बजे दिन शौचालय निर्माण का सत्यापन करने टीम हैबतपुर मंदिर के पास आई थी। उसी समय दबंगों लोगों ने एकराय होकर जांच को प्रभावित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर पिस्टल लहराते हुए देख लेने की धमकी दी। इसके बाद नामजद तहरीर पुलिस को दी गई और कार्रवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार को दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साधना गिरी ने अपराध को पाते हुए सात लोगों के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक औराई को केस दर्ज कर विवेचना रिपोर्ट सौंपने का आदेश सुनाया।