फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत खमरिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे सभासदों ने शुक्रवार को कार्यालय के सामने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। कहा कि जब तक उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तब तक वह आंदोलन को जारी रखेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त और डीएम से प्रकरण की जांच कराने की मांग किया। सभासदों ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात करती है, लेकिन जिले में उस पर रोक नहीं लग पा रहा है।
खमरिया नगर पंचायत में हो रही धांधली पर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगो में प्रथम बोर्ड की बैठक में हुए प्रस्ताव को निरस्त करना, पेयजल पाइपलाइन विस्तार में हुए व्यापक भ्रष्टाचार के संबंध में जांच, सभी सामुदायिक शौचालय में बंद ताला खोलने और नगर पंचायत में कार्य समिति का गठन करने के साथ ही सभी आवश्यक समितियों को सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन

सभासदों ने मांग की कि आठ जून 2023 के बाद से अब तक कराए गए कोटेशन कार्य की जांच की जाए। विरोध करने वालों में संजय कुमार मौर्य, कमल कुमार मौर्य, कृष्णकांत मौर्य, उदयभान मौर्य, विजय कुमार, शरद, सुभाष चंद्र, रामवृक्ष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें