ठेकेदारो ने वहां दिए अपने शिकायती पत्र में कहा कि कुछ सभासद गोल बना कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के नाम पर ठेकेदारों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। अवैध वसूली में कामयाब न होने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
महेंद्र कुमार यादव और मोहीद अहमद खां सहित नौ ठेकेदारों ने मंडलायुक्त से भेंट की। उन्होंने बताया कि इन सभासदों से विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है। सड़क का टेंडर होने से लेकर निर्माण कार्य शुरू होने और निर्माण कार्य पूरा होने तक वे ठेकेदारों के यहां धन के लिए दौड़ते रहे हैं। उन्हें धन देने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होगी। इसी से नाराज होकर वे हम पर तमाम तरह के आरोप मढ़ रहे हैं। मंडलायुक्त से मिल कर ठेकेदार ज्ञानपुर जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी से भी मिले और न्याय करने की गुहार लगाई। ज्ञापन देने गए ठेकेदारों में मुख्य रूप से राजकुमार, मुन्ना यादव, पंकज सिंह, अंसार अहमद, रमाशंकर सिंह, अनवार अहमद, अनिल कुमार, हरगेन यादव आदि मौजूद रहे।