फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप तस्करी : अभिलेख न देने पर चार फर्माें के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। कालीन नगरी में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करने वाली फर्माें पर शिकंजा लगातार कस रहा है। जांच के साथ उन पर एक के बाद एक कार्रवाइयां हो रही हैं। कोडीनयुक्त कफ सिरप के कारोबार से जुड़े अभिलेख न देने पर चार फर्माें के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। औषधि निरीक्षक की रिपोर्ट पर सहायक आयुक्त ने कार्रवाई की। पांच फर्माें में सिर्फ एक ने विभाग को क्रय-विक्रय का लेखाजोखा सौंपा है। कोडीनयुक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उसमें नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कफ सिरप की तस्करी का नेटवर्क पड़ोसी देशों से भी जुड़ रहे हैं। वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र, जौनपुर के साथ ही भदोही की पांच फर्माें ने अंतरराज्यीय तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल की फर्म से 10 करोड़ रुपये से अधिक के कफ सिरप की तस्करी की। 20 से 30 नवंबर के मध्य की गई कार्रवाई में पांच फर्माें के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। शासन के निर्देश पर राज्य स्तर पर प्रकरण की जांच एसटीएफ, ईडी समेत अन्य एजेंसियां कर रही हैं, वहीं जिले में गठित एसआईटी भी कई बिंदुओं को सुलझाने में जुटी है। पांचों फर्मों ने रांची की शैली ट्रेडर्स से क्रय कफ को किन-किन मेडिकल स्टोर पर भेजा। कब-कब पैसे का लेनदेन हुआ समेत अन्य जरूरी कागजात औषधि विभाग ने तलब किया। महेंद्र मेडिकल एजेंसी मर्यादपट्टी भदोही को छोड़कर शेष अन्य फर्म मेसर्स राजेंद्र एंड संस स्टेशन रोड परसीपुर चौरी, दिलीप मेडिकल स्टोर आजाद नगर नई बाजार, श्री गुरुदेव मेडिकल एजेंसी अमवा कला चौरी, महराजगंज तियुरी की ओपी फार्मा ने कोई अभिलेख नहीं दिया। नोटिस देने के बाद भी जवाब न देने पर औषधि निरीक्षक ने लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की। अब आख्या के आधार पर सहायक आयुक्त औषधि ने चारों फर्माें के लाइसेंस निरस्त कर दिए। कोडीनयुक्त कफ सिरप के काले कारोबार में जिले में जिन पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें मेसर्स राजेंद्र एंड संस स्टेशन रोड परसीपुर चौरी की प्रोपाइटर अंशिका गुप्ता निवासी कबीरचौरा गोला दीनानाथ वाराणसी, दिलीप मेडिकल स्टोर आजाद नगर नई बाजार के दिलीप कुमार, श्री गुरुदेव मेडिकल एजेंसी अमवा कला चौरी के संचालक अमन कुमार निवासी जगतगंज वाराणसी कैंट, औराई के महराजगंज तियुरी की फर्म ओपी फार्मा के संचालक ओम प्रकाश कसेरा निवासी पियरीकला वाराणसी, फर्म मेसर्स महेेंद्र मेडिकल एजेंसी मर्यादपट्टी के संचालक संजीव गुप्ता शामिल हैं। कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने वाली जिले की पांचों फर्माें ने खूब खेल किया है। इन फर्मों ने शैली ट्रेडर्स रांची से कुछ महीनों में ही 10 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया। मेसर्स राजेंद्र एंड संस परसीपुर ने फर्म मेसर्स शैली ट्रेडर्स रांची, झारखंड से फेंसेडिल कफ सिरप की 100 एमएल की एक लाख 28 हजार शीशियां खरीदी। इसी दौरान शिव शक्ति इंटरप्राइजेज स्थित खरिहानी नहर के सामने आजमगढ़ से फेंसेडिल कफ सिरप की एक लाख 41 हजार शीशियां और मां शारदा फार्मा, मुस्तफाबाद, जहानागंज आजमगढ़ से 45 हजार शीशी प्रतिबंधित सिरप की आपूर्ति दिलीप मेडिकल स्टोर आजाद नगर, नई बाजार भदोही को हुई। औराई के महराजगंज तियुरी की फर्म ओपी फार्मा को 100 एमएल की छह हजार शीशियां और न्यू फेंसोडायल सिरप 100 एमएल की करीब 14 हजार 100 शीशियों की आपूर्ति की गई। औषधि विभाग के मुताबिक यह खरीद 10 करोड़ रुपये से अधिक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें